Railway Group D Salary Slip

Railway Group D Salary Slip 2025 – रेलवे लेवल 1 वेतन पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल Railway Group D exam आयोजित करता है। लाखों उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते हैं और उनके मन में सबसे बड़ा सवाल होता है, रेलवे ग्रुप D की सैलरी कितनी होती है? इस आर्टिकल में हम आपको Railway Group D Salary Slip 2025, बेसिक पे, अलाउंस, कटौती और इन-हैंड सैलरी की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप Railway Group D Posts पर join किये हुए हैं आपके लिए ये जानकारी जरूरी हैं।

Railway Group D Pay Scale and Basic Pay 2025

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार रेलवे ग्रुप D कर्मचारियों का वेतन पे लेवल 1 में तय किया गया है।

  • पे स्केल: ₹5,200 – ₹20,200
  • ग्रेड पे: ₹1,800
  • बेसिक पे: ₹18,000 प्रति माह

यही ग्रुप D कर्मचारियों का शुरुआती वेतन है।

Railway Group D Salary Slip 2025: रेलवे ग्रुप D सैलरी में मिलने वाले भत्ते

बेसिक पे के अलावा, ग्रुप D कर्मचारियों को कई तरह के भत्ते (Allowances) मिलते हैं, जिससे कुल वेतन काफी बढ़ जाता है।

  • महंगाई भत्ता (DA): लगभग ₹2,160
  • मकान किराया भत्ता (HRA): बेसिक पे का 8% से 24% (₹1,440 – ₹4,320, शहर की कैटेगरी पर निर्भर)
  • यात्रा भत्ता (TA): ₹3,600 + TA पर DA (₹432)
  • अन्य भत्ते: किलोमीटर अलाउंस (KMA), ALK, नाइट ड्यूटी अलाउंस आदि।

Railway Group D Salary Slip 2025

जब सभी भत्तों को बेसिक पे में जोड़ दिया जाता है, तो कुल (ग्रॉस) वेतन कुछ इस प्रकार होता है:

बेसिक पे (₹18,000) + DA (₹2,160) + HRA (₹4,320 X कैटेगरी शहरों के लिए) + TA (₹4,032) = ₹28,512

यानी, रेलवे ग्रुप D कर्मचारी का ग्रॉस वेतन ₹25,000 – ₹28,500 के बीच होता है।

Railway Group D Salary से कटौती

हर महीने वेतन से कुछ कटौतियां (Deductions) की जाती हैं।

  • NPS (बेसिक का 10%): ₹1,800
  • प्रोफेशनल टैक्स: ₹200
  • CGIS: ₹30

कुल कटौती = ₹2,030

Railway Group D In-Hand Salary 2025

कटौतियों के बाद कर्मचारी को जो वेतन मिलता है, उसे इन-हैंड सैलरी कहते हैं।

ग्रॉस वेतन (₹28,512) – कटौती (₹2,030) = ₹26,482

यानी, रेलवे ग्रुप D कर्मचारियों को हर महीने लगभग ₹22,000 – ₹27,000 इन-हैंड सैलरी मिलती है।

Railway Group D Salary Slip 2025

घटक (Component)राशि (₹)
बेसिक पे18,000
महंगाई भत्ता (DA)2,160
मकान किराया भत्ता (HRA)4,320
यात्रा भत्ता (TA)4,032
ग्रॉस वेतन28,512
NPS कटौती1,800
प्रोफेशनल टैक्स200
CGIS30
नेट सैलरी (इन-हैंड)26,482

Railway Group D Salary 2025 से जुड़े मुख्य बिंदु

  1. ग्रुप D का बेसिक पे ₹18,000 से शुरू होता है।
  2. इन-हैंड सैलरी लगभग ₹22,000 – ₹27,000 तक होती है।
  3. कर्मचारियों को KMA, ALK और नाइट ड्यूटी अलाउंस जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं।
  4. हर साल इन्क्रीमेंट, प्रमोशन और DA बढ़ने से वेतन में बढ़ोतरी होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. रेलवे ग्रुप D की इन-हैंड सैलरी 2025 में कितनी है?
उत्तर: इन-हैंड सैलरी लगभग ₹22,000 – ₹27,000 प्रति माह होती है।

प्रश्न 2. रेलवे ग्रुप D का बेसिक पे कितना है?
उत्तर: रेलवे ग्रुप D बेसिक पे ₹18,000 प्रति माह है।

प्रश्न 3. क्या ग्रुप D कर्मचारियों को प्रमोशन मिलता है?
उत्तर: हाँ, कर्मचारी डिपार्टमेंटल परीक्षा और वरिष्ठता के आधार पर ग्रुप C पदों तक प्रमोट हो सकते हैं।

प्रश्न 4. HRA सभी शहरों में समान है क्या?
उत्तर: नहीं, HRA शहर की कैटेगरी के हिसाब से अलग अलग होता है जिसमे X शहरों में 24%, Y शहरों में 16%, और Z शहरों में 8%।

प्रश्न 5. बेसिक सैलरी के अलावा कौन-कौन से भत्ते मिलते हैं?
उत्तर: रेलवे में कर्मचारियों को DA, HRA, TA, किलोमीटर अलाउंस (KMA), ALK और नाइट ड्यूटी अलाउंस मिलते हैं।

रेलवे ग्रुप डी की नौकरियां न केवल अच्छा वेतन प्रदान करती हैं, बल्कि नौकरी की सुरक्षा, भत्ते और भविष्य में पदोन्नति के अवसर भी प्रदान करती हैं।

Scroll to Top